रांची, अप्रैल 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) के विशेष मॉनिटर प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने झारखंड के विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों में मानवाधिकार शिक्षा और लैंगिक समानता की स्थिति की समीक्षा के लिए अपना निरीक्षण कार्य बुधवार को रांची वीमेंस कॉलेज से प्रारंभ किया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. विनीता सिंह, डॉ. स्मृति सिंह, आईक्यूएसी टीम और प्राध्यापकों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कॉलेज की उपलब्धियों और सतत प्रयासों पर एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। विशेष मॉनिटर ने कॉलेज की समावेशी शिक्षा, छात्र-हित, सामाजिक जागरुकता और संस्थागत पारदर्शिता जैसी गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने छात्राओं के लिए सुरक्षित वातावरण और शैक्षणिक व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के संतुलित संचालन की सराहना की। यह भी पढ़ें- आरयू में शुरू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.