लखनऊ, जुलाई 29 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की महानिदेशक (अन्वेषण) डॉ. अनुपमा निलेकर चंद्रा ने बुधवार को कारागार मुख्यालय में बंदियों के मानवाधिकार संरक्षण, उनके कल्याण, मानसिक स्वास्थ्य, पुनर्वास व कारागार सुधारों के लिए की गईं पहल की समीक्षा की। उन्होंने बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया तथा उत्तर प्रदेश कारागार विभाग की श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के साथ साझा करने की बात कही। जिससे उन्हें अन्य राज्यों में भी अपनाया जा सके। उन्होंने कारागार मुख्यालय के एआई आधारित एकीकृत निगरानी व नियंत्रण कक्ष तथा कारागार संग्रहालय का भ्रमण भी किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...