एनएचआई के चेयरमैन ने दिया सर्किल रोड निर्माण का आश्वासन
जौनपुर, सितम्बर 3 -- जंघई। राष्ट्रीय राजमार्ग 731 से जुड़े एनएचएआई के चेयरमैन संतोष कुमार यादव ने सेमरी-असवा को जोड़ने वाले चौराहे पर ग्रामीणों की मांग को देखते हुए सर्किल रोड बनाए जाने का आश्वासन दिया। वह रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण करने आए थे। इसकी सूचना ग्रामीणों को हुई तो आनन-फानन में सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित होकर चेयरमैन संतोष कुमार यादव को ज्ञापन दिया। इसमें भाजपा कार्यसमिति सदस्य चंद्रमणि तिवारी और भारतीय किसान यूनियन के सचिव राजनाथ यादव ने सैकड़ों लोगों की तरफ से हस्ताक्षरित एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें सेमरी-असवां तिराहा बनाए जाने की मांग की गई। सुभाष चंद्र मिश्र ने चेयरमैन को सर्किल रोड की अवश्यकता को विस्तार से समझाया। इस दौरान रमाकांत मौर्य, शिव प्रसाद यादव, मदनलाल तिवारी, राम मिश्र, अनिल सिंह, पूर्व उपब्लाक प्रमुख अभय राज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.