कानपुर, मार्च 11 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही केडीएमए क्रिकेट लीग में बुधवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में राइडर्स क्लब ने बाबे लालू जसराई क्लब को नौ विकेट से पराजित किया। दूसरे मैच में एनएए क्लब ने प्रिंस क्लब को 54 रन से हराया। जाजमऊ स्थित एवरेस्ट क्रिकेट मैदान पर हुए मैच में बाबे लालू जसराई क्लब ने 30.5 ओवर में नौ विकेट पर 129 रन बनाए। टीम की ओर से तुषार कुमार ने 44 रन, राहुल श्रीवास्तव ने 33 रन बनाए। गेंदबाजी में आदित्य शुक्ला ने पांच खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। अमन सिंह को दो, तरुण और बृजेश को एक-एक सफलता मिली। जवाब में राइडर्स क्लब ने 10.5 ओवर में एक विकेट पर 133 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से तरुण द्विवेदी ने 56 रन, शाश्वत ने नाबाद 41 रन व अमन सिंह ने नाबाद 22 रन बनाए। गेंदबाजी में अभिषेक वर्मा को ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.