रांची, दिसम्बर 9 -- मुरहू, प्रतिनिधि। झारखंड उलगुलान संघ के संयोजक अलेस्टेयर बोदरा ने बताया कि दिशुम गोमके स्व. एनई. होरो की 17वीं पुण्यतिथि पर 11 दिसंबर को श्रद्धांजलि कार्यक्रम मनाने की घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि पुण्यतिथि कार्यक्रम कला एवं सांस्कृतिक भवन (पड़हा भवन), ब्लॉक परिसर मुरहू में संघ के तत्वावधान में होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में स्व. होरो के झारखंड अलग राज्य आंदोलन में समझौता-विहीन नेतृत्व, झारखंडी अस्मिता और अस्तित्व के लिए उनके संघर्ष को याद किया जाएगा। साथ ही संसदीय व विधायी कार्यकाल में उनकी ओजपूर्ण भूमिका पर भी विशेष चर्चा होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.