आगरा, मई 9 -- एनई रेलवे मेंस कांग्रेस शाखा कासगंज की सहायक मंडल इंजीनियर मथुरा छावनी के साथ शाखा कार्यकारिणी की तीसरी सफल अनौपचारिक वार्ता शुक्रवार को हुई। बैठक में आवास आवंटन में वरिष्ठता का पालन, रेलवे कॉलोनियों में पेयजल के लिए वाटर कूलर की व्यवस्था, पार्किंग सुविधा, मनोरंजन समिति के गठन, सुरक्षा व्यवस्था, ड्यूटी रोस्टर, एचओईआर के अनुसार कार्य घंटे, अवकाश संबंधी समस्याएं, शौचालयों की सफाई, आरआरवी पानी व्यवस्था, यूनियन कार्यालय के लिए मूलभूत सुविधाएं, कर्मचारियों के लंबित प्रशासनिक मामलों को प्रमुखता से उठाया गया। सहायक मंडल इंजीनियर ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना। संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। प्रशासन एवं यूनियन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर सहमति बनी। यह भी पढ़ें- मेंस कांग्रेस ने की लंबित ओटी भुगतान की मांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.