एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के महामंत्री बने अखिलेश
वाराणसी, जुलाई 28 -- वाराणसी। गोरखपुर में हुए एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के 14वें त्रैवार्षिक अधिवेशन में अखिलेश पांडेय को पुन: महामंत्री चुना गया। अखिलेश बनारस स्टेशन पर डिप्टी एसएस (कॉमर्शियल) के पद पर तैनात हैं। उन्होंने कहा कि संगठन रेलवे कर्मचारियों के अधिकारों, सम्मान एवं हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा। इसके अलावा सुभाष दूबे को केंद्रीय अध्यक्ष, दुर्गेश पांडेय को केंद्रीय कोषाध्यक्ष, अभिषेक चतुर्वेदी को संगठन मंत्री, गोपीनाथ उपाध्याय को उपाध्यक्ष, महेंद्र दूबे तथा राजीव पाठक को सहायक महामंत्री मनोनीत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.