गोरखपुर, दिसम्बर 18 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। एनई रेलवे गर्ल्स इंटर कॉलेज बौलिया रेलवे कॉलोनी में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 से 11 तक प्रवेश के लिए आवेदन पत्र वितरण 18 दिसंबर से शुरू हो गया है। आवेदन पत्र कार्यदिवस में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक कॉलेज कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी तथा प्रवेश परीक्षा 6 फरवरी 2026 को होगी। सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध इस विद्यालय में अनुभवी शिक्षकों द्वारा उच्चस्तरीय शिक्षा दी जाती है। विद्यालय में सीसीटीवी निगरानी, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, रीडिंग रूम व ऑडियो सुविधाएं उपलब्ध हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.