गिरडीह, मार्च 21 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर स्थित डाकघर के एसपीएम की मनमानी से जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव परेशान हैं। एनईसी की मेच्योरिटी पूरी होने के एक साल बाद भी पेमेंट नहीं किया जा रहा है। पेमेंट के लिए उन्हें डाक घर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। शुक्रवार को उन्होंने एक बार फिर से डाकघर का चक्कर लगाया और इस बार भी उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। जिस समय वे डाक घर गए थे एसपीएम बरुण कुमार सिंह ड्यूटी पर नहीं थे। डाक घर के कर्मचारियों को उन्होंने मामले से अवगत कराया तब एक डाक कर्मचारी ने मोबाइल के माध्यम से यादव की एसपीएम से बात करायी। एक बार फिर उन्हें आश्वासन दिया गया है। जिप उपाध्यक्ष ने पत्रकारों को पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि एनईसी की मेच्योरिटी पूरा हुए एक साल बीत गया है। रूपए निकालने के लिए पिछले साल मई महीने में आवश्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.