अलीगढ़, मई 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की गहन समझ विकसित करने के उद्देश्य से श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में बुधवार से आठ दिवसीय कार्यक्रम शुरू हो रहा है। यूजीसी मालवीय टीचर ट्रेनिंग सेंटर, एएमयू के सहयोग यह ऑनलाइन ओरियंटेशन व सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम 30 मई तक चलेगा। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. नीता ने बताया कि यह शॉर्ट टर्म ऑनलाइन कोर्स शिक्षकों, शोधार्थियों और शिक्षाविदों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न शैक्षिक, प्रशासनिक और अकादमिक पहलुओं से परिचित कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। कार्यक्रम में बहुविषयक शिक्षा प्रणाली, कौशल आधारित अधिगम, मूल्यांकन सुधार, डिजिटल शिक्षा और भारतीय ज्ञान परंपरा जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी। यह भी पढ़ें- इंडस्ट्री-अकादमिक इंटर्नशिप कनेक्ट मीट का आयोजन उन्होंने ...