आरा, अगस्त 5 -- -राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के छह वर्ष पूर्ण होने पर विशेषज्ञ व्याख्यान का किया गया आयोजन -इतिहास विभाग में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर विशेषज्ञों ने रखे विचार आरा, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्नातकोत्तर इतिहास विभाग की ओर से व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के प्रो. रामाकांत शर्मा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति रोजगारोन्मुखी होने के साथ-साथ भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़कर विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, उन्नत संस्कारों और समग्र व्यक्तित्व के विकास को बढ़ावा देने में सक्षम है। कार्यक्रम की अध्यक्षता स...