मेरठ, अप्रैल 29 -- चौधरी चरण सिंह विवि से संबद्ध कॉलेजों में यूजी एनईपी के तहत बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएससी होम साइंस और बीएससी क्लीनिकल न्यूट्रीशन कोर्स में द्वितीय सम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म कल से ऑनलाइन हो जाएंगे। कॉलेजों को फॉर्म ऑनलाइन होने से ठीक पहले बुधवार को समर्थ पोर्टल पर छात्रों के विषय चयनित करने होंगे। सामान्य शुल्क पर फीस जमा करने की अंतिम तिथि 10 मई रहेगी। विवि के अनुसार कॉलेज आज हर हाल में छात्र-छात्राओं के विषय चयनित करते हुए पोर्टल पर अपडेट कर दें। जिन छात्रों के विषय अपडेट होंगे वे कल यानी 30 अप्रैल से 10 मई तक समर्थ पोर्टल पर उक्त विषयों में द्वितीय सम सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। 11-12 मई को 250 रुपये विलंब शुल्क जबकि 13 मई को पांच सौ रुपये अतिरिक्त शुल्क के साथ छात्र परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। कॉलेज 14 मई को फॉर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.