एनईपी में भारतीय ज्ञान परंपरा को मिला है विशेष स्थान : प्राचार्य
भागलपुर, अगस्त 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। भारतीय ज्ञान परंपरा केवल अतीत की धरोहर नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य के लिए भी मार्गदर्शक है। नई शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 में भारतीय ज्ञान परंपरा को विशेष स्थान दिया गया है, जिससे विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ-साथ सांस्कृतिक चेतना का विकास हो सके। यह बातें मारवाड़ी कॉलेज में बुधवार को एक दिवसीय संगोष्ठी के मौके पर अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. संजय कुमार झा ने कही। संगोष्ठी का विषय 'भारतीय ज्ञान परंपरा एवं साहित्य' रखा गया है। मुख्य वक्ता प्रो. कमल प्रसाद ने भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक विज्ञान से जोड़ते हुए आयुर्वेद, नैनो साइंस, योग, खगोल विज्ञान और पर्यावरणीय ज्ञान की वैज्ञानिक आधारभूमि पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय ऋषियों द्वारा प्रतिपादित अनेक सिद्धांत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.