भागलपुर, अप्रैल 16 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू के परीक्षा विभाग द्वारा स्नातक सेमेस्टर-5 (सत्र : 2023-27) का परीक्षा फार्म भरने की तिथि जारी करने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) भड़क गया। परिषद ने बुधवार को पेंडिंग रिजल्ट सुधार किए बगैर परीक्षा तिथि घोषित करने, कुलपति पर बीएन मंडल विवि मधेपुरा में लगे आरोपों सहित सिंडिकेट सदस्य द्वारा कुलपति का समर्थन करने का जमकर विवि में विरोध किया। परिषद ने काफी संख्या में विद्यार्थियों के साथ मिलकर परीक्षा विभाग और प्रशासनिक भवन को बंद करा कार्य बाधित कर दिया। कई घंटे तक विवि का कार्य बाधित रहा। वे लोग कुलपति के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।परीक्षा विभाग में हंगामा करने के बाद परिषद के सदस्यों ने परीक्षा नियंत्रक को कक्षा से बाहर निकाल दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कहा कि पहले, दूसरे, ...