एनईपी के प्रावधानों को लागू करने में आरयू सबसे आगे : कुलपति
रांची, जून 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय (आरयू) की कुलपति प्रो सरोज शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह गर्व की बात है कि रांची विश्वविद्यालय इसके प्रावधानों को प्रभावी ढंग से लागू करने में देश के अग्रणी विश्वविद्यालयों में शामिल है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई शिक्षा नीति के तहत अध्ययनरत प्रथम बैच के विद्यार्थियों के उत्तीर्ण होने के बाद इसके सकारात्मक परिणाम स्पष्ट रूप से देखने को मिलेंगे।
रांची विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय शिक्षा नीति एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति ने बुधवार को कहा कि विश्वविद्यालय सिर्फ वैश्विक शिक्षण संस्थान ही नहीं, बल्कि समाज और जमीनी वास्तविकताओं से जुड़ने का सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति की सबसे बड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.