एनईपी के तहत आठवें सेमेस्टर के 41 विषयों का पाठ्यक्रम स्वीकृत
गया, अगस्त 18 -- मगध विश्वविद्यालय में मंगलवार को शैक्षणिक और प्रशासनिक स्तर पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कुलपति प्रो. दिलीप कुमार केशरी की अध्यक्षता में पहले विद्वत परिषद और उसके बाद अभिषद की बैठक आयोजित हुई। दोनों बैठकों में विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न शैक्षणिक प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। विद्वत परिषद ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत संचालित चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम के आठवें सेमेस्टर के 41 विषयों के पाठ्यक्रम को मंजूरी प्रदान कर दी। इसके बाद अभिषद की बैठक में विद्वत परिषद के सभी प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से मुहर लगा दी गई। दूरस्थ शिक्षा निदेशालय में आयोजित विद्वत परिषद की बैठक में 11 अगस्त की बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि के साथ आठवें सेमेस्टर के पाठ्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा अप्रेंटिसशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.