पटना, जून 20 -- ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आईसा) द्वारा ने पाटलिपुत्र विवि के गेट पर शनिवार को प्रदर्शन किया। छात्रों ने बताया कि यह प्रदर्शन सातवें सेमेस्टर में प्रवेश के लिए 7.5 सीजीपीए की अनिवार्यता और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के क्रियान्वयन को लेकर उत्पन्न अव्यवस्था के खिलाफ किया गया। आईसा के छात्रों का कहना है कि यह नियम हजारों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है और उन्हें मानसिक तनाव की ओर धकेल रहा है। प्रदर्शन में इस 'कानून' को वापस लेने की मांग उठाई गई। यह भी पढ़ें- एनईपी की अव्यवस्था के खिलाफ आईसा का प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...