एनईपी ओरिएंटेशन और सेंसिटाइजेशन प्रोग्राम 24 से
गोरखपुर, अगस्त 19 -- गोरखपुर। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी) की ओर से एनईपी ओरिएंटेशन और सेंसिटाइजेशन प्रोग्राम 24 अगस्त से एक सितंबर तक ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर दो से शाम 5:15 बजे तक होगा। निदेशक प्रो. अजय कुमार शुक्ल ने कहा कि कार्यक्रम में उच्च शिक्षा में बहुविषयक एवं समग्र शिक्षा, नवाचार, प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षण, रिसर्च, स्किल डेवलपमेंट, इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रतिभागियों को जानकारी एवं व्यावहारिक दृष्टिकोण प्रदान किया जाएगा। प्रोग्राम में रजिस्ट्रेशन के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर डॉ. स्मिता द्विवेदी रहेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.