बरेली, मार्च 17 -- ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले महाविद्यालयों पर सख्ती दिखाई है। विश्वविद्यालय ने सभी राजकीय, अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित कॉलेजों को 19 मार्च तक शासनादेशों के अनुपालन की विस्तृत आख्या अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। ‎कुलसचिव हरीश चंद द्वारा जारी पत्र में कहा है कि पूर्व निर्देशों के बावजूद अधिकांश महाविद्यालय समय पर सूचनाएं नहीं दे रहे हैं, जिस पर शासन स्तर पर गहरी नाराजगी जताई गई है। सभी कॉलेजों को गूगल फॉर्म और निर्धारित प्रारूप में दो दिनों के भीतर सूचनाएं भरकर भेजनी होंगी। किसी भी प्रकार की देरी या शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...