एनईए ने स्थापना दिवस मनाया
नोएडा, मई 16 -- नोएडा. उदय सिंह। सेक्टर-छह एनईए के सभागार में शनिवार को एनईए का 49 वां स्थापना दिवस मनाया गया। एनईए ने सादगीपूर्ण तरीके से केक काटकर स्थापना दिवस मनाया। औद्योगिक सेक्टर में तोड़-फोड़ और आगजनी जैसी घटनाओं से उद्यमी आहत है। इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कोई आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया गया। केवल सादगी से स्थापना दिवस मनाया गया। एनईए के अध्यक्ष विपिन मल्हन ने बताया कि हर संस्था की वास्तविक शक्ति उसके सदस्यों की संख्या और उनका विश्वास होता है। उन्होंने उन सभी सदस्यों का अभार व्यक्त किया, जिन संस्थपक सदस्य और वरिष्ठ सदस्यों ने संस्था की स्थापना की। इस मौके पर एनईए के महासचिव वीके सेठ, हरिश जोनेजा, मोहन सिंह और सुधीर श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.