एनईआर से स्लीपर वंदेभारत चलाने की तैयारी, टाइमिंग पर मंथन
गोरखपुर, जुलाई 8 -- गोरखपुर, आशीष श्रीवास्तव विमान जैसा अनुभव कराने वाली स्लीपर वंदेभारत को एनई रेलवे से चलाने की कवायद शुरू हो गई है। रेलवे बोर्ड ने पूर्वोत्तर रेलवे के अफसरों को शेड्यूल बनने को कहा है। फिलहाल एनईआर को मिलने वाली स्लीपर वंदेभारत गोरखपुर से अमृतसर या बनारस से दिल्ली के बीच चलाई जा सकती है। इन दोनों रूटों को लेकर मंथन जारी है। स्लीपर वंदेभारत को एनईआर से चलाने के लिए रेलवे बोर्ड ने पिछले सप्ताह एनईआर समेत पांच रेलवे के परिचालन अधिकारियों को बुलाया था। सभी के साथ बैठक कर बोर्ड ने शेड्यूल बनाने को कहा है। गोरखपुर से इस ट्रेन पर मुहर लग जाती है तो गोरखपुर से दिल्ली होते हुए अमृतसर तक के लिए एक नई ट्रेन मिल जाएगी。
वर्तमान में चल रही ट्रेनें वर्तमान में हावड़ा से कामख्या और मुम्बई से बेंगलुरु के बीच स्लीपर वंदेभारत ट्रेन चल रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.