एनईआर वाराणसी मंडल के दो हॉकी खिलाड़ी खेलेंगे नेशनल
वाराणसी, सितम्बर 7 -- वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के दो खिलाड़ी छठी सीनियर नेशनल विभागीय हॉकी चैंपियनशिप खेलेंगे। हैदराबाद में 4 से 14 सितंबर तक आयोजित चैंपियनशिप में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल में वरिष्ठ टिकट निरीक्षक अतुलदीप भारतीय रेलवे टीम और सिग्नल विभाग में कार्यरत विक्रांत सिंह भारतीय खेल प्राधिकरण हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। अतुलदीप मिडफील्डर हैं। जबकि विक्रांत गोलकीपर प्रीपोजिशन से खेलते हैं। दोनों के चयन पर मंडल रेल प्रबंध आशीष जैन, मंडल क्रीड़ा अधिकारी बालेंद्र पाल, मंडल क्रीड़ा सचिव एवं पूर्वोत्तर रेलवे हॉकी टीम के कोच सतीश नारायण सिंह ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.