एनईआर में हिन्दी पखवाड़ा आज से
वाराणसी, सितम्बर 9 -- वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) पर 9 से 23 सितम्बर तक हिन्दी पखवाड़ा मनाया जाएगा। पखवाड़े का शुभारम्भ 9 सितम्बर को मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन की अध्यक्षता में साहित्यकार भारतेंदु हरिश्चंद्र की जयंती के अवसर पर किया जाएगा। इस दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी होगी। 10 सितम्बर को निबंध प्रतियोगिता, 14 को प्रश्नोत्तरी और गृह मंत्री/रेल मंत्री के संदेशों का वाचन, 15 को हिन्दी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन, 16 सितम्बर को मऊ जंक्शन पर प्रश्नोत्तरी तथा 18 सितम्बर को हिंदी वाक् प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 23 सितम्बर कवि सम्मेलन और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ पखवाड़े का समापन होगा। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: हिंदी सप्ताह का रंगारंग आगाज, प्रतियोगिताओं में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता यह भी पढ़ें- सितंबर को हिन्दी माह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.