गोरखपुर, अप्रैल 11 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। इंजनों को कवच सिस्टम से लैस करने का काम शुरू हो गया है। गोरखपुर लोको शेड में दो इंजनों कचव उपकरण सफलतापूर्वक लगा दिया गया है। सबसे अच्छी बात तो ये कि इंजन ट्रायल रन में पास हो गया है। एनईआर को पहले फेज में 213 उपकरण आवंटित किए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ बाराबंकी से छपरा के बीच टावर लगाने का काम भी तेजी से चल रहा है। इस रफ्तार से चल रहे काम को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि आगामी छह महीने में किसी एक सेक्शन में ट्रायल कराया जा सकता है। एनईआर को मिले 213 कवच में से गोरखपुर लोको शेड को 60, गोण्डा लोको शेड को 95 और सैदपुर लोको शेड को 58 उपकरण दिए गए हैं। ट्रेन की आमने-सामने की टक्कर रोकने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) जल्द ही बाराबंकी से गोरखपुर होकर छपरा रेल रूट कवच (स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.