लखनऊ, जून 1 -- पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के डीआरएम कार्यालय को कार्यस्थल प्रबंधन और संगठन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त 5एस प्रमाणीकरण से सम्मानित किया गया है। यह कार्यस्थलों को व्यवस्थित, स्वच्छ और कुशल बनाने की एक जापानी पद्धति (शॉर्ट, सेट इन आर्डर, शाइन, स्टैंडराइज्ड, सस्टेन) है, जिसका मुख्य उद्देश्य कार्यक्षमता बढ़ाना, समय बचाना और अनुपयोगी सामग्री को कम करना है। इस उपलब्धि पर डीआरएम गौरव अग्रवाल ने कहा कि 5एस प्रणाली अपनाने से हमारी कार्यक्षमता और स्पष्टता में सुधार हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...