एनआरसी में गर्मी में तपने को मजबूर होंगे नौनिहाल
फतेहपुर, मई 30 -- फतेहपुर। कायाकल्प के नाम पर पिछले चार महीने से बंद पड़े पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) को दोबारा शुरू करने की तैयारी तो कर ली गई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी बच्चों को जरूरी सुविधाएं देना भूल गए। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' की पड़ताल में सामने आया कि केंद्र स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर तो हो चुका है, लेकिन इस भीषण गर्मी में भी कुपोषित बच्चों के वार्ड में एसी या कूलर की कोई व्यवस्था नहीं है। 10 बेड वाले इस वार्ड में फिलहाल केवल चार पंखों के सहारे काम चलाया जा रहा है। केंद्र परिसर में पुराने तीन एसी कबाड़ की स्थिति में पड़े मिले। गंभीर कुपोषित बच्चों की कमजोर इम्यूनिटी को देखते हुए उन्हें नियंत्रित तापमान (एसी) की सख्त जरूरत होती है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही के कारण अब केंद्र के संचालन और बच्चों की सुरक्षा पर गंभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.