एनआरसी के 'भट्ठी' जैसे वार्ड में तपने को मजबूर मासूम
फतेहपुर, जून 26 -- फतेहपुर। जिला अस्पताल परिसर स्थिति पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) प्रशासनिक लापरवाही और संवेदनहीनता की तस्वीर पेश कर रहा है। करीब चार माह तक चले जीर्णोद्धार कार्य के बाद 20 दिन पहले केंद्र का संचालन दोबारा शुरू किया गया, लेकिन यहां भर्ती अति कुपोषित बच्चों को भीषण गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल पा रही है। 10 बेड वाले इस वार्ड में वर्तमान में आठ मासूम भर्ती हैं। एसी और कूलर जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में बच्चे और उनके तीमारदार भीषण गर्मी झेलने को मजबूर हैं। परिजनों का आरोप है कि कायाकल्प के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन बच्चों की सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम नहीं किए गए। वार्ड में लगे वॉल फैन चौबीसों घंटे गर्म हवा फेंक रहे हैं, जिससे कमरा भट्टी की तरह तप रहा है।
परिजनों की जुबानी... पांच दिन से बच्चा भर्ती है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.