विकासनगर, अप्रैल 28 -- सहसपुर ब्लॉक मुख्यालय में मंगलवार को खंड विकास अधिकारी का घेराव करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एनआरएलएम समूहों की महिलाओं पर भाजपा के राजनैतिक कार्यक्रमों में शामिल होने का जबरदस्ती दबाव बनाया जा रहा है, जो उनके अधिकारों का हनन है। घेराव करने वालों में मसूरी ग्रामीण क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष रितेश जोशी, जिला पंचायत सदस्य गोविंद पुंडीर, क्षेपं सदस्य गीता पैन्यूली, ग्राम प्रधान आंचल पुंडीर, सारिका ठाकुर, प्रशांत खंडूड़ी, अशोक खंडूड़ी, संदीप ठाकुर, सचिन पुंडीर, रितेश कुमार आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण बिल पर भाजपा मोर्चा का प्रदर्शन यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण पर भाजपा का दोहरा चरित्र : रमा खलखो

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...