बलिया, अप्रैल 11 -- बलिया, संवाददाता। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़े कैडरों के कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) प्रशिक्षित होने से जिले के ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। यह ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नया कदम है। एनआरएलएम से जुड़े कैडरों को डिजिटल रूप से सशक्त बनने से स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जुड़ी महिलाएं व अन्य कैडर अब एआई के उपयोग से ग्रामीण उद्यमिता तथा कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला सकेंगे। शासन की ओर से निर्धारित समय सीमा में जनपद के कैडरों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।एनआरएलएम के डीसी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि 'मिशन कर्मयोगी' के तहत साधना सप्ताह में कैडरों को चैटबॉट्स, डेटा एनालिसिस और वॉयस-आधारित एआई टूल्स का प्रशिक्षण दिया गया। इसका मुख्य उद्देश्य कैडर इन तकनीकों का उपयोग कर सरकारी योजनाओं...