शाहजहांपुर, मार्च 10 -- शाहजहांपुर,संवाददाता। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (एनआरएमयू) की ओर से महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें रेलवे के विभिन्न विभागों की करीब 40 महिला कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कैरिज वैगन, आरपीएफ, चेकिंग स्टाफ, वाणिज्य, यातायात, इंजीनियरिंग और सिग्नल विभाग की महिला कर्मचारी शामिल रहीं। कार्यक्रम में सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र त्यागी ने महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रेलवे और देश के विकास में महिला शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिताओं में निशा, सरस्वती, दीपा, मोनिका और कुसुम सहित अन्य प्रतिभागियों ने जीत हासिल की। साथ ही रेलवे से संबंधित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें भाग लेने वाली महिलाओ...