प्रयागराज, जुलाई 29 -- केंद्रीय रेलवे विद्युतीकरण संगठन (कोर) परिसर में बुधवार को एनआरएमयू आरई शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान शाखा अध्यक्ष रंजना गुप्ता, शाखा मंत्री राम बहादुर थापा और शाखा उपाध्यक्ष रत्नेश कुमार मिश्रा का स्वागत किया गया। मुख्यालय शाखा के मंडल मंत्री एसके सिंह ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं। शाखा मंत्री राम बहादुर थापा ने संगठन को कर्मचारियों के हितों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध बताया। पूर्व शाखा सचिव भगवान तिवारी ने भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया। समारोह में पूर्व शाखा अध्यक्ष सुनीत मालवीय, चंद्रशेखर सोनी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...