गाज़ियाबाद, अक्टूबर 2 -- गाजियाबाद, संजीव वर्मा। एनआरएचएम घोटाले से जुड़े मामले में गुरुवार को सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 23 अक्तूबर की तारीख तय की है। मामला वर्ष 2010 में ऑपरेशन रोलो अप किट, ऑपरेशनल मेडिसिन किट और आरयूडी किट की खरीद में अनियमितता से जुड़ा है। सीबीआई के मुताबिक, निर्धारित दर अनुबंध पर सामग्री उपलब्ध नहीं होने का हवाला देकर कोटेशन के आधार पर खरीद की गई थी। जांच में फर्जी दस्तावेज और निविदा संबंधी कागजात तैयार कर सरकारी धन से खरीद किए जाने का आरोप है। आरोपियों पर षड्यंत्र, धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों के इस्तेमाल के आरोप तय हो चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...