एनआरएचएम के कार्यक्रमों की हुई समीक्षा
बांदा, अगस्त 24 -- बांदा। मंडलायुक्त अजीत कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षा की। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ.अभय कुमार संह व मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक आलोक कुमार सिंह ने एंबुलेंस, शव वाहन, ब्लड बैंक, फायर एनओसी, स्टेमी, जेएसवाई, फाइलेरिया, डेगूं, आशा कार्यक्रम आदि की प्रगति बताई।आयुक्त ने कहा कि आशाओं का भुगतान हर माह पांच तारीख तक जरूर कराएं। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुलाब बाग को मंडल में प्रथम एनक्यूएएस प्रमाणित स्वास्थ्य इकाई बनने पर सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.