धनबाद, जून 11 -- धनबाद। झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला मंत्री सत्येंद्र शर्मा ने डीसी को पत्र लिखकर कहा कि फरवरी-2026 से एनयूएचएम व एनआरएचएम के तहत कार्यरत कर्मियों के वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। आवंटन आने के बाद भी मानदेय भुगतान में देरी हो रही है, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है। उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। डीसी से मांग की गई कि अविलंब मानदेय भुगतान का आदेश दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...