पटना, मार्च 28 -- साइबर बदमाशों ने पटना के रहने वाले सात लोगों से अलग-अलग माध्यम से 10 लाख की ठगी कर ली। पीड़ितों ने इसकी शिकायत पटना के साइबर थाने में की है। साकेतपुरी रोड नंबर 1, हनुमान नगर के रहने वाले एनआरआई को एयर टिकट बुक कराने का झांसा देकर 1.55 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। उन्होंने इसकी शिकायत पटना साइबर थाने में की है। उन्हें एक होलीडे प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया सिडनी का एयर टिकट बुक कराने का झांसा देकर टिकट का पूरा पैसा ले लिया, लेकिन टिकट गलत दे दिया। पीड़ित ने कंपनी के निदेशक कौशल कुमार राय को आरोपित बनाते हुए केस दर्ज कराया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उन्हें 11 मार्च का टिकट भेजा गया, लेकिन वह टिकट छह मार्च को ही रद्द कर दिया गया था। क्योंकि बदमाशों ने कंपनी को टिकट के पूरे पैसे का भुगतान नहीं किया था। इस संबंध म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.