वाराणसी, मार्च 5 -- वाराणसी। दुर्गाकुंड में बुधवार को इटली में रहने वाले एनआरआई पर मनबढ़ों ने हमला कर दिया। प्रकरण में भेलूपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। नवाबगंज के मूल निवासी इटली में रहने वाले राम कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि कई साल बाद वह होली मनाने घर आए थे। होलिका दहन को अपने भाई के साथ दुर्गाकुंड इलाके में गए थे। होलिका दहन देखने के दौरान फल का ठेला लगाने वाले गोविंद कन्नौजिया और रवि सोनकर सहित अन्य ने मारपीट कर जख्मी कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...