फरीदाबाद, अप्रैल 2 -- फरीदाबाद,संवाददाता। सेक्टर-77 स्थित एक एनआरआई के फ्लैट का फर्जी एग्रीमेंट तैयार कर ठगी करने और धमकाने के मामले में अदालत के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अदालत ने प्राथमिक जांच में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर संदिग्ध पाए जाने पर केस दर्ज कर जांच के निर्देश दिए थे। न्यूज़ीलैंड निवासी इमरान अख्तर खान ने शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-77 स्थित पार्क एलीट फ्लोर में फ्लैट के मालिक हैं। वर्ष 2023 में फ्लैट बेचने के लिए एक प्रॉपर्टी डीलर के माध्यम से खरीदार से संपर्क हुआ था। इस दौरान राजेश बंथिया के नाम एग्रीमेंट की प्रक्रिया शुरू हुई और एडवांस राशि भी ट्रांसफर की गई, लेकिन बाद में यह सौदा रद्द कर रकम वापस कर दी गई।शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके बाद उनकी जानकारी के बिना फ्लैट का एक और एग्रीमेंट तैयार क...