मुजफ्फरपुर, जून 14 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न रेलखंड पर एनआई कार्य को लेकर मुजफ्फरपुर आ रही ट्रेनों की रफ्तार घट गई। मुजफ्फरपुर जंक्शन आने वाली डेढ़ दर्जन सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनें शनिवार को एक से लेकर 9.47 घंटे विलंब रहीं। गर्मी में यात्री पानी और उसम से परेशान रहे। समस्तीपुर मंडल का कहना है कि दूसरे डिविजन से ही ट्रेन लेट आई है।जानकारी के अनुसार, 04027 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल 9.30 घंटे, 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस 8.42 घंटे और 04028 आनंद विहार मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन 9.47 घंटे की देरी से आई। वहीं, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस 1.10 घंटे की देरी से पहुंची। यह भी पढ़ें- आनंदविहार-सहरसा पूरबिया एक्सप्रेस करीब सवा आठ घंटे विलंब से चली, यात्री रहे परेशान वहीं शनिवार को 05511 दरभं...