मुजफ्फरपुर, सितम्बर 28 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। गोंडा-मनकापुर और मोकामा में चल रहे एनआई कार्य के कारण रेल परिचालन बेपटरी हो गया है। मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली करीब 115 ट्रेनों में 25 प्रमुख ट्रेनें रविवार को घंटों विलंब से चलीं। सबसे अधिक 14692 जम्मूतवी-भागलपुर मौर्ध्वज एक्सप्रेस 18 घंटे 32 मिनट की देरी से पहुंची। वहीं, 14650 सरयु यमुना एक्सप्रेस 14 मिनट की देरी से चली। सीवान-समस्तीपुर पैसेंजर 12 घंटे और समस्तीपुर-सीवान पैसेंजर 6 घंटे 22 मिनट विलंब रही。 यह भी पढ़ें- Siwan News सीवान से जानेवाली ट्रेनें 11 घंटे से अधिक देर, यात्रियों की बढ़ी परेशानीसंपर्क क्रांति साढ़े आठ घंटे रही विलंब : मुजफ्फरपुर आने वाली 15204 लखनऊ-बरौनी मेल 9 घंटे, 12566 बिहार संपर्क क्रांति 8.37 घंटे, 12204 गरीब रथ एक्सप्रेस 10.19 घंटे, 15910 अवध असम एक्सप्रेस 1...