बेगुसराय, अगस्त 29 -- बरौनी, निज संवाददाता। रेल प्रशासन द्वारा गोरखपुर कैंट व उनौला स्टेशनों के बीच कमीशनिंग कार्य को लेकर एनआई कार्य करने का निर्णय लिया है। इस कारण पांच ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक काठगोदाम से 01 सितम्बर को चलने वाली काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी, अयोध्या कैंट, वाराणसी जं., वाराणसी सिटी, मऊ व भटनी के रास्ते चलेगी। यह भी पढ़ें- गोरखपुर कैंट-उनौला के बीच पैच दोहरीकरण कार्य से ट्रेनों के परिचालन में बदलावमार्ग परिवर्तन जानकारी मार्ग परिवर्तन के कारण इस ट्रेन का ठहराव जरवल रोड, गोंडा, मनकापुर, बभनान, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, चौरीचौरा एवं देवरिया सदर स्टेशनों पर नहीं रहेगा। हावड़ा से 02 सितम्बर को चलने वाली हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस इसी परिवर्तित मार्ग से चलेग...