एनआई कार्य को लेकर परिवर्तित मार्ग से चलेंगी 15 ट्रेनें
बेगुसराय, सितम्बर 5 -- बरौनी, निज संवाददाता। दानापुर मंडल व सोनपुर मंडल में राजेन्द्र पुल पर डबल लाइन सुविधा के साथ नए पुल को जोड़ने और दिनकर ग्राम सिमरिया व बरौनी जंक्शन के बीच मुख्य लाइन कनेक्शन को जोड़ने का कार्य को लेकर प्री एनआई कार्य आगामी 21 सितम्बर से शुरू होकर 04 अक्टूबर को पूरी होगी। इस अवधि के दौरान रेल प्रशासन ने बरौनी होकर चलने वाली लगभग 15 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है। जानकारी के मुताबिक इस दौरान राज्यरानी, डिब्रूगढ़-राजेंद्र नगर, गांधीधाम-कामाख्या, पटना-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत, कैपिटल, महानंदा, भरत की कोठी, लोकमान्य तिलक डिब्रूगढ़ परिवर्तित मार्ग दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर व शाहपुर पटोरी होकर परिवर्तित मार्ग से चलेगी। जम्मूतवी-भागलपुर अमरनाथ, हैदराबाद-रक्सौल-बरौनी, सबदलपुर व मुंगेर के रास्ते चलेगी। ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.