बेगुसराय, अप्रैल 11 -- बरौनी। रेल प्रशासन द्वारा दानापुर मंडल के रामपुर डुमरा व बड़हिया स्टेशनों पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य को लेकर शनिवार को ब्लॉक लिया गया। इस कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को जयनगर से खुलने वाली ट्रेन संख्या 18420 जयनगर-पुरी एक्सप्रेस जयनगर से 03 घंटे पुनर्निर्धारित समय से खुली। कामाख्या से खुलने वाली ट्रेन संख्या 15658 कामाख्या-दिल्ली एक्सप्रेस कामाख्या से 02 घंटे पुनर्निर्धारित समय से खुली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...