मोतिहारी, मई 21 -- मोतिहारी। वाराणसी मण्डल के गोरखपुर कैण्ट-पनियहवा रेल खण्ड पर स्थित उनौला-पिपराइच स्टेशनों के मध्य रेल दोहरीकरण को लेकर 30 मई तक प्री नान इण्टरलॉक, 31 मई से 05 जून तक प्री-नान इण्टरलॉक व 06 से 08 जून,2026 तक नान इण्टरलॉक कार्य होगा। इसको लेकर कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है तो कुछ का मार्ग परिवर्तन व पुनर्निर्धारण किया जायेगा । यह भी पढ़ें- एनआई कार्य के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में बदलावट्रेनों का रद्द और मार्ग परिवर्तन मोतिहारी होकर जाने वाली अधिकांश गाड़ी को रद्द व तो कुछ को रूट डायवर्ट कर चलाया जाएगा। दिल्ली से 28 मई एवं 04 जून को चलने वाली 04010 दिल्ली-मोतिहारी स्पेशल ट्रेन निरस्त रहेगी। वहीं, सीतामढ़ी से 30 मई एवं 06 जून, 2026 को चलने वाली 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली स्पेशल ट्रेन निरस्त रहेगी। गांधी धाम से 29 मई एवं 05 ...