एनआई कार्य को लेकर ट्रेनों का रूट बदला, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
मधुबनी, सितम्बर 21 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। एनआई कार्य को लेकर ट्रेनों का रूट बदले जाने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। जयनगर से खुलने वाली 12435 जयनगर आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ एक्सप्रेस एवं 22564 उधना - जयनगर अंत्योदय एक्सप्रेस का रूट बदला गया है। नए मोकामा रेल पुल पर ट्रेनों का परिचालन शुरू करने को लेकर कई ट्रेनों की रूट बदल दी गई है। जिसमें जयनगर रूट की ट्रेनें भी शामिल है। जयनगर से खुलने वाली 12435 जयनगर आनंद विहार टर्मिनल गरीब रथ एक्सप्रेस बरौनी की जगह समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर के रास्ते 21, 25 एवं 28 सितंबर को तथा 02 अक्टूबर को आनंद विहार टर्मिनल जाएगी। वहीं 22564 उधना - जयनगर अंत्योदय एक्सप्रेस दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर के रास्ते जयनगर जाएगी। अप एवं डाउन दोनों में ये ट्रेनें बदले हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.