भागलपुर, फरवरी 3 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय एकीकरण शिविर (एनआईसी) का आयोजन मारवाड़ी कॉलेज में होगा। चार फरवरी को शिविर का उद्घाटन सत्र रखा गया है। इसमें बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह एवं पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश शिरकत करेंगे। मुख्य संरक्षक कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा होंगे। इसके अलावा एमएलसी डॉ. संजीव कुमार सिंह, नगर विधायक रोहित पांडेय, मेयर डॉ. बसुंधरा लाल, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी आदि हिस्सा लेंगे। शिविर के निदेशक एनएसएस बिहार-झारखंड के रीजनल डायरेक्टर विजय कुमार होंगे। जबकि सह समन्वयक के रूप में टीएमबीयू एनएसएस समन्वयक डॉ. राहुल कुमार होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.