एनआईसी के दफ्तर में आग लगने से अफरातफरी
गुड़गांव, मई 29 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। गुरुग्राम के लघु सचिवालय की दूसरी मंजिल पर स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) कार्यालय में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह बिजली के बोर्ड में शॉर्ट सर्किट होना माना जा रहा है। गनीमत यह रही कि घटना के समय कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने हिम्मत और तत्परता दिखाते हुए दमकल उपकरणों की मदद से शुरुआती स्तर पर ही आग पर काबू पा लिया। इस सूझबूझ के कारण एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया। लघु सचिवालय परिसर में एक ही सप्ताह के भीतर आग लगने की यह दूसरी घटना है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर के समय एनआईसी कार्यालय के कंप्यूटर और इलेक्ट्रिकल सिस्टम से अचानक गहरा धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते जहरीला धुआं पूरी दूसरी मंजिल पर फैल गया, जिससे स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.