जामताड़ा, मई 8 -- जामताड़ा। डीसी आलोक कुमार ने शुक्रवार को समाहरणालय परिसर स्थित सभागार, एनआईसी कार्यालय, उपायुक्त न्यायालय सहित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सभागार में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष व कार्यालय का भी जायजा लिया। कार्यालय परिसर में फैले कचरे और अव्यवस्थित रखरखाव पर नाराजगी जताते हुए साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही समाहरणालय परिसर में अव्यवस्थित विद्युत व इंटरनेट तारों को सुव्यवस्थित करने को कहा। उपायुक्त ने उपायुक्त न्यायालय का भी निरीक्षण कर परिसर को साफ-सुथरा एवं पूर्णतः फंक्शनल बनाने को लेकर सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.