भदोही, मई 19 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम शैलेश कुमार ने 21 मई को होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। यह भी पढ़ें- लेखपाल मुख्य परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट बैठक में निर्देश बैठक में परीक्षा को लेकर पूरी तरह सख्ती बरतने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने बताया कि लेखपाल भर्ती परीक्षा की निगरानी एनआईसी में बने कंट्रोल रूम से सीधे की जाएगी। नामित अधिकारियों का दायित्व है कि वह निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से परीक्षा संपन्न कराएं। 21 मई को जिले के कुल सात केंद्रों पर भर्ती परीक्षा होगी। एनआईसी में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, जहां से सभी परीक्षा केंद्रों की निरंतर निगरानी की जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और...