एनआईबीएम ने मनाया स्थापना दिवस
रांची, मार्च 25 -- रांची। श्री साईं टावर, सर्कुलर रोड रांची स्थित एनआईबीएम कोचिंग संस्थान में बुधवार को स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में सफल छात्रों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, मेयर रोशनी खलखो व उप मेयर नीरज कुमार ने छात्रों को सम्मानित किया। संस्थान के निदेशक एमके गुप्ता ने सभी को स्टडी मैटेरियल, इंफ्रास्ट्रक्चर, लाइब्रेरी, रीडिंग रूम आदि के बारे में जानकारी दी। अर्जुन मुंडा ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी और एक बेहतर समाज के निर्माण में भागीदारी की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.