फरीदाबाद, अप्रैल 30 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। एनआईटी-5 स्थित फ्रूट गार्डन क्षेत्र में संचालित कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के अचानक बंद होने से हजारों लोगों को परेशानी बढ़ गई है। सेंटर बंद होने से रोजमर्रा के जरूरी कार्यों के लिए आने वाले लोगों को भटकना पड़ रहा है। रेलवे रोड स्थित सीएससी सेंटर को करीब पांच वर्ष पहले शुरू किया गया था। यहां रोजाना सैकडों लोग अपने आधार कार्ड अपडेट, पेंशन से जुड़े कार्य, आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने, बिजली-पानी के बिल जमा करने, श्रमिक पंजीकरण, आयुष्मान कार्ड, और विभिन्न सरकारी योजनाओं में आवेदन जैसे कामों के लिए पहुंचते थे। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पहले एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं उपलब्ध होने से समय और धन दोनों की बचत होती थी, लेकिन अब सेंटर बंद होने से लोगों को अलग-अलग स्थानों पर जाना पड़ रहा है。...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.